सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्नलिखित रेलगाडि़यों को निम्नानुसार कपासन तथा मनवाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है:-
दिनॉंक 01.09.2022 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कवि गुरू एक्सप्रेस रात्रि 10.35 बजे जबकि वापसी दिशा में दिनॉंक 05.09.2022 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या कवि गुरू एक्सप्रेस सांय 05.09 बजे कपासन स्टेशन पर ठहरेगी । दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए दिनॉंक 03.09.2022 से 06.09.2022 तक प्रदान किया जायेगा ।
14033 दिल्ली जं0- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा जम्मू मेल सुबह 07.36 बजे जबकि रेलगाड़ी संख्या 14034 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-दिल्ली जं0 जम्मू मेल दोपहर 02.59 बजे मनवाल स्टेशन पर ठहरेगी । दोनों दिशाओं में यह ठहराव दिनॉंक 31.08.2022 से 06.09.2022 तक दो मिनट की अवधि के लिए प्रदान किया जायेगा ।
........
(दीपक कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी