उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति-3
नई दिल्ली
दिनाँक 17 .02.2023
जम्मू तवी -हरिद्वार के बीच चलगी आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे जम्मू तवी -हरिद्वार के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04666/04665 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
04666 जम्मू तवी-हरिद्वार आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 19.02.2023 को जम्मू तवी से साँय 07:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05.50 बजे हरिद्वार पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04665 हरिद्वार- जम्मू तवी आरक्षित स्पेशल दिनाँक 20.02.2023 को हरिद्वार से रात्रि 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.15 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी|
वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जं., सरहिंद जं.,राजपुरा जं., अंबाला कैंट जं., यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, तथा रुड़की स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|