कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे
यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व की कुछ चुनिन्दा हेरिटेज रेलों में से एक कालका-शिमला रेलवे नियमित रेल सेवाओं के अलावा कालका-शिमला के बीच विशेष रेल गाड़ियं और अति विशिष्ट डिब्बे भी उपलब्ध कराती है । अदभुत अनुभव तथा अविस्मरणीय यादों के लिए आप इन रेलगाड़ियों/डिब्बों में यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।
शिवालिक डीलक्स:
- हावड़ा-कालका मेल से जुड़ी सेवा
- यात्री किराया 280/- रूपये, इसमें खान-पान शामिल है
- केवल बड़ोग स्टेशन पर एकमात्र ठहराव
- वाल टू वाल कारपेटिंग
- बेहतर दृश्यावलोकन के लिए बड़े शीशे वाली खिडकियां
- उन्नत प्रकाश तथा शौचालय व्यवस्थाएं
- किसी भी कंप्यूटरीकृत पी0आर0एस0 से बुकिंग की व्यवस्था
- छोटी लाइन की सर्वप्रथम सुपरफास्ट रेलगाड़ी
- अत्याधुनिक डिब्बों के साथ आगे-पीछे की जा सकने वाली आरामदायक कुर्सियां
डीलक्स रेल मोटर यान
- यात्रा समय 4 घंटे 25 मिनट
- यात्री किराया प्रतियात्री 247/- रूपये
- सजावटी ट्यूब लाइट फिटिंग्स
- ऊंचाई दर्शाने वाले एल्टीमीटर की व्यवस्था
- 14/18 का कोई दल इस यान को बुक करा सकता है
- पारदर्शी फाइबर शीशे की छत ।
- बेहतरीन डिजाइन वाली गद्देदार कुर्सियां
- यादगार छुट्टियों के लिए सुखद परिवेश
शिवालिक पैलेस टूरिस्ट डिब्बा (आर0ए0-4)
- 6 सदस्य दल के लिए कालका-शिमला किराया प्रति डिब्बा 3495/- रूपये, शिमला-कालका किराया प्रति डिब्बा 4,970/- रूपये, तथा दोनों दिशाओं में किराया 8,464/- रूपये होगा (इसमें शिमला में नि:शुल्क एक रात का ठहराव शामिल है।)
- इसमें तापमान–सह-समय इंडिकेटर तथा एल्टीमीटर की व्यवस्था है ।
- यात्रा को विशिष्ट बनाने के लिए पूर्ण रूप से सुसज्जित डायनिंग टेबल, कुर्सियां और चलती गाड़ी में सुसज्जित रसोईयान ।
- चैनल म्यूजिक सिस्टम, आरामदायक लाइटें तथा शौचालयों में अत्याधुनिक फिटिंग की व्यवस्था ।
शिवालिक क्वीन (आर0ए0-67)
- आठ व्यक्तियों का किराया 3160/- रूपये, खाना मानार्थ
- सुखद यात्रा के लिए परिष्कृत सुसज्जित कूपा
- युगल के लिए स्मरणीय यात्रा
- युगल के लिए एकांत प्रदान करता है
- वॉल-टू-वॉल कारपेट, पहाड़ियों के अवलोकन के लिए बड़ी खिड़कियों की व्यवस्था
ट्विन हेरिटेज कोच:
क्या आपने चाहा है कि आपके परिवार तथा मित्रों के लिए विशेष रेलगाड़ी हो ?यदि हां तो कालका-शिमला सेक्शन के किसी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक यह उचित और सामर्थ्य के भीतर दर पर उपलब्ध है । विशिष्ट रेलगाड़ी में यात्रा करने के लिए आपको मात्र 25,200/- रूपये अदा करने होंगे ।
तत्काल उपलब्धता चार्टर रेलगाड़ियों के तुरन्त संयोजन तथा उनका प्रभार इस प्रकार है :-
क्र0 सं0 | संयोजन | प्रभार (अनुमानित ) |
1 | शिवालिक पैलेस कोच + शिवालिक क्वीन कोच + टवीन हेरिटेज कोच | 25200/- रूपये |
2 | शिवालिक पैलेस कोच + शिवालिक क्वीन कोच + ट्वीन हेरिटेज कोच + दो शिवालिक डीलक्स कुर्सीयान कोच (अत्याधुनिक कोच में घूमने वाली कुर्सियां) | 37300/- रूपये |
3 | 6 शिवालिक डीलक्स कुर्सीयान कोच (अत्याधुनिक कोच में घूमने वाली कुर्सियां) (120 यात्रियों को ले जाने की क्षमता) | 42780/- रूपये |
4 | 6 डीलक्स कुर्सीयान कोच (170 यात्रियों के लिए) | 36050/- रूपये |
अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए सम्पर्क करें :-
श्री करण सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, अम्बाला छावनी,दूरभाष: 0171-2610125. फैक्स नं0: 0171-2610596. मोबाइल नं0-09729539950. (कार्यालय दिवसों में प्रात: 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक ) | श्री राजीव गुप्ता अपर महाप्रबन्धक (पर्यटन) आइआरसीटीसी/नई दिल्ली. दूरभाष: 011-23701145., 23701101. फैक्स नं0: 011-23701185. 23701177. मोबाइल नं0: 09717640472. ई-मेल hillcharter@irctc.com |
स्टेशन अधीक्षक कालका रेलवे स्टेशन, कालका. दूरभाष: 01733-225088. मोबाइल नं0: 09729539932. | श्री अमर सिंह. वाणिज्य निरीक्षक, कमरा नं0-7. शिमला रेलवे स्टेशन, शिमला. माबोइल नं0: 09805039972 (प्रात: 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक) |
टिप्पणी: कृपया चार्टर मांग वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/अम्बाला छावनी को चार्टर की सम्भावित तिथि से कम से कम 5 दिन पहले भेजें ।
अस्वीकरण : यद्यपि मांग पर रेलगाड़ी/डिब्बों की उपलब्धता का पूरा प्रयास किया जाएगा, फिर भी स्टॉक तथा परिचालनिक व्यवहार्यता को देखते हुए बाध्यता रहती है ।
प्रतीक्षालय: कालका-शिमला रेलवे के सभी प्रमुख मार्गस्थ रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए आवास सुविधा है जिन्हें व्यापक रूप से प्रतीक्षालय तथा डॉरमेटरी कहा जाता है, इन्हें प्रस्तावित प्रभार के भुगतान द्वारा “पहले आओं पहले पाओं” पर बुक किया जा सकता है । प्रतीक्षालयों तथा डॉरमेटरी बिस्तरों के उपयोग के लिए इनवर्ड/आउटवर्ड यात्रा के वैध टिकट धारक पात्र हैं । सम्बन्धित स्टेशन मास्टरों के पास सीधी बुकिंग कराई जा सकती है । स्थान उपलब्धता का ब्यौरा निम्न प्रकार है :-
क्र0सं0 | स्टेशन | प्रतीक्षालयों की संख्या | प्रतीक्षालयों का प्रभार रूपये में | डॉरमेटरी में बिस्तरोंकी संख्या | डॉरमेटरी में प्रति बिस्तर प्रभार रूपये में |
| | दो बिस्तर वाला | अन्य श्रेणी | दो बिस्तर वाला | अन्य श्रेणी | | |
वातानुकूलित | गैर वातानुकूलित | वातानुकूलित | गैर वातानुकूलित | वातानुकूलित | गैर वातानुकूलित | वातानुकूलित | गैर वातानुकूलित | | |
1 | कालका | उपलब्ध नहीं है | 2 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 4 | 75/- |
2 | धर्मपुर (िह.प्र.) | उपलब्ध नहीं है | 2 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
3 | बड़ोग | उपलब्ध नहीं है | 3 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
4 | सोलन | उपलब्ध नहीं है | 1 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
5 | कण्डा घाट | उपलब्ध नहीं है | 1 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
6 | समर हिल | उपलब्ध नहीं है | 2 | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 100/- 24 घंटे हेतु | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
7 | शिमला | उपलब्ध नहीं है | 8 | उपलब्ध नहीं है | 2 | उपलब्ध नहीं है | 300 एवं 200. * | 400 एवं 300 रूपये * | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है |
ऑफ सीजन अवधि के दौरान:
बड़ोग में, प्रतीक्षालय के अतिरिक्त विशेष रूप से डिजाइन की गई कॉटेज शिवालिक कॉटेज है । इसका किराया 24 घंटे के लिए 750/- रूपये है । शिवालिक कॉटेज से बड़ोग के शांत वातावरण तथा देवदार के सदाहरित वृक्षों के परिदृश्य का आनन्द लिया जा सकता है । शिवालिक कॉटेज की बुकिंग के लिए कृपया स्टेशन अधीक्षक/बड़ोग से सम्पर्क करें । वहां का फोन नं0 01792-238814 है ।
शिकयतें एवं सुझाव:
कालका-शिमला रेलवे से सम्बन्धित यदि आपकी कोई शिकयत या सुझाव है तो कृपया इस पते पर सम्पर्क करें :
श्री जयंत सिंह
निदेशक (पर्यटन एवं खानपान), रेलवे बोर्ड,
रेल भवन, रायसीना रोड, नई दिल्ली 110001
दूरभाष: 011-23384922
फैक्स नं0: 011-23383000
ई-मेल dctg@rb.railnet.gov.in