inner-banner-img

press-release


Hon’ble Railway Minister inspected Gurugram Railway Station and facilitated an Amrit Bharat Express ticket for worker Dashrath Kumar.


08-06-2026
Hon’ble Railway Minister inspected Gurugram Railway Station and facilitated an Amrit Bharat Express ticket for worker Dashrath Kumar.

 

 
आज माननीय रेल मंत्री ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय पुनर्विकास (Redevelopment) कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 300 करोड़ की लागत से किया जा रहा हैं।
 
निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने हमेशा की तरह जमीन से जुड़े नेतृत्व का परिचय देते हुए स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से रेलवे की सेवाओं, उनके अनुभवों और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
 
कामगार की इच्छा पर रेल मंत्री का त्वरित एक्शन
इस दौरे का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल तब आया जब रेल मंत्री ने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में दिन-रात जुटे निर्माण कामगारों (Workers) से बातचीत की। संवाद के दौरान वहां काम कर रहे कामगार श्री दशरथ कुमार और उनके साथियों ने रेल मंत्री से देश की आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर करने की अपनी तीव्र इच्छा व्यक्त की।
 
कामगारों की इस सरल और निश्छल इच्छा को सुनकर माननीय रेल मंत्री ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना एक पल गंवाए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए और श्री दशरथ कुमार की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें नई दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का कन्फर्म टिकट तुरंत उपलब्ध कराया।
 
टिकट हाथ में आते ही दशरथ कुमार और उनके साथियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने माननीय रेल मंत्री के इस सहृदय व्यवहार के लिए उनका सहर्ष आभार व्यक्त किया।
 
 
 
 
Source : Northern Railway Last Reviewed : 22-09-2026