inner-banner-img

press-release


Northern Railway monitoring crowd of passengers, travelling to their native places to celebrate the festival of Chhath at major railway stations




Northern Railway has made elaborate arrangements at major stations of Delhi Area for the convenience of passengers, especially those travelling to the Eastern parts of the country to celebrate the festival of Chhath. Apart from the permanent Holding area has been commissioned at New Delhi Railway station in 2025, a permanent holding area has been recently commissioned at Anand Vihar Terminal this year. Additionally temporary holding area (Tentage) has been setup at Anand Vihar Terminal railway station. These holding areas are provided with UTS ticket counters, toilets, ATVMs, Catering stalls, May I Help You Booths, PA system, etc. Adequate railway staff are guiding and helping the passengers. Chhath songs are being played at the major railway stations of Delhi area.

Today, 23 Special trains (8 from Anand Vihar Terminal,6 from New Delhi, 3 from Hazrat Nizamuddin, 3 from Shakurbasti, 2 from Delhi Jn. and 1 from Rohtak) were scheduled to originate from the major stations of Delhi area. Based on monitoring of the rush of passengers at the major stations of Delhi area, unscheduled Special trains will also be planned as per requirement. DRM, ADRMs and Senior Officers of division & headquarters were monitoring the crowd at the major stations.

------

 

उत्तर रेलवे द्वारा छठ पर्व के दौरान स्टेशनों पर विशेष इंतजाम

अपने- अपने गृहनगरों को जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर की गई व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी

उत्तर रेलवे, द्वारा छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से देश के पूर्वी भागों में अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वर्ष 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया के अतिरिक्त आनंद विहार टर्मिनल पर भी हाल ही में एक स्थायी होल्डिंग एरिया शुरू किया गया है। इसके अलावा, आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर अस्थायी होल्डिंग एरिया (टेंट व्यवस्था) भी स्थापित किए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया में यू.टी.एस. टिकट काउंटर, शौचालय, ए.टी.वी.एम. (स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन), खानपान स्टॉल, ‘माय आई हेल्प यू’ बूथ, उद्घोषणा प्रणाली (पी.ए. सिस्टम) आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर छठ के गीत चलाए जा रहे हैं।

आज दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से कुल 23 विशेष रेलगाड़ियां (आनंद विहार टर्मिनल से 8, नई दिल्ली से 6, हजरत निजामुद्दीन से 3, शकूरबस्ती से 3, दिल्ली जंक्शन से 2 तथा रोहतक से 1 प्रस्थान करने के लिए निर्धारित थीं। दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की निगरानी के आधार पर, जरूरत के अनुसार पूर्व-निर्धारित विशेष ट्रेनों के अलावा भी अल्प अवधि सूचना पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधकों एवं मुख्यालय व मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है।

------

Source : Northern Railway Last Reviewed : 09-11-2026