inner-banner-img

our-division


Raj Bhasha Department


Raj Bhasha Department

 

राजभाषा संगठनात्मक ढांचा

नामित अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी

वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सा.

राजभाषा अधिकारी

पद रिक्त

वरिष्ठ अनुवादक

03 (इनमें से दो वरिष्ठ अनुवादक मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में तथा एक वरिष्ठ अनुवादक अपर मंडल रेल प्रबन्धक/जम्मूतवी कार्यालय में कार्यरत है)।

कनिष्ठ अनुवादक

03 (फिरोजपुर मंडल में कनिष्ठ अनुवादक का 1 पद रिक्त है ।

राजभाषा अनुभाग/फिरोजपुर मंडल

राजभाषा अनुभाग, फिरोजपुर मंडल द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन एवं अनुवाद संबंधी कार्यों के साथ-साथ मंडल की विविध हिंदी रपटें, राजभाषा बैठकों, राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन एवं हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन, हिंदी निरीक्षण के कार्यों का निष्पादन किया जाता हैl समय-समय पर संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण स्टेशनों पर होते हैंlइन निरीक्षणों का संचालन राजभाषा अनुभाग द्वारा किया जाता है। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रमों का हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध कराया जाता है । सभी स्टेशनों पर स्टेशन संचालन नियम, गेट नियम तथा रेल परिचालन में प्रयोग होने वाले अन्य सभी प्रकार के नियमों को द्विभाषी रूप में उपलब्ध कराया गया है ।

 

फिरोजपुर मंडल में वर्तमान में श्री गुरूशरण पाठक, वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं जो इस विभाग के मुखिया हैं । इस अनुभाग के अन्‍य महत्‍वपूर्ण अधिकारी राजभाषा अधिकारी होते हैं जो वरिष्ठ अनुवादक एवं कनिष्ठ अनुवादकों की सहायता से कार्यों को संचालित करते हैं l वर्तमान में राजभाषा अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण स्थानीय व्यवस्था के तौर पर श्री जी.पी.एस. चौहान, सहायक कार्मिक अधिकारी- ।।राजभाषा अधिकारी का कार्य देख रहे हैं l

 

इस वर्ष 2024 की विशेष गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 14.09.2024 से 30.09.2024 तक फिरोजपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा मानया गया । इस दौरान मंडल के विभिन्‍न कार्यालयों का हिंदी कामकाज का निरीक्षण,कार्मिक शाखा की कार्यशाला,हिंदी निबंध,हिंदी वाक्‍,हिंदी टिप्‍पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता,रामधारी सिहं दिनकर की जयंती पर हिंदी काव्‍य-पाठ प्रतियोगिता तथा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति/फिरोजपुर तथा राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति/डीज़ल शेड/लुधियाना की बैठकें आयोजित की गईं । दिनांक 03.10.2024 को आयोजित राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह तथा पुरस्‍कार वितरण समारोह में राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा वर्ष के दौरान आयोजित अन्‍य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्‍कृत किया गया ।   

अमृत दर्पण फिरोजपुर मण्डल, उत्तर रेलवे की राजभाषा पत्रिका, मई 2023 अंक 

Source : Northern Railway Last Reviewed : 28-05-2026