inner-banner-img

our-division


Rajbhasha Department


Rajbhasha Department

 

लखनऊ मंडल-राजभाषा विभाग

संगठन

मंडल रेल प्रबंधक

।

अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रशाएवं

अपरमुख्‍यराजभाषा अधिकारी

(राजभाषा विभाग की प्रशासनिक प्रमुख)

।

राजभाषा अधिकारी

।

वरिष्ठ अनुवादक

(4600/- ग्रेड पे)

।

कनिष्ठ अनुवादक

(4200/- ग्रेड पे)

।

 

पदनाम

स्‍वीकृत

कार्यरत

रिक्‍त

राजभाषा अधिकारी

01

-

01

वरिष्‍ठ अनुवादक

02

-

02

कनिष्‍ठ अनुवादक

03

02

01

 

 

1.2प्रशिक्षण

मंडल के सभी अधिकारी/कर्मचारी स्‍टेनोग्राफर/टाइपिस्‍ट हिंदी स्‍टेनोग्राफी एवं टाइपिंग में प्रशिक्षित हैं ।

 

1.3   राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियां

मंडल पर मंडल कार्यालय एवं प्रमुख स्‍टेशनों पर कुल 14 राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियां गठित हैं । इन समितियों की त्रैमासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित हो रही हैं ।

 

1.4   लखनऊ मंडल पर हिंदी प्रगति

लखनऊ मंडल के सभी स्‍टेशनों पर सभी नामपट्ट/सूचना पट्ट द्विभाषी हैं । सभी स्‍टेशन अधीक्षक/स्‍टेशन मास्‍टर रजिस्‍टर/डायरियों में प्रविष्टियां,रात्रि निरीक्षण, संरक्षा व अन्‍य बैठकों की कार्यवाही हिंदी में लिख रहे हैं। जनसंपर्क की मदों यथा-ईएफटी,बीपीटी,रकम रसीदें,पार्सल रवन्‍ने हिंदी में बनाए जा रहे हैं तथा पत्राचार शत-प्रतिशत हिंदी में हो रहा है । ई-ऑफिस पर हिंदी में कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

1.5   लखनऊ मंडल पर हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन

कर्मचारियों की हिंदी में कार्य करने की झिझक को दूर करने के लिए राजभाषा विभाग द्वारा लखनऊ मंडल के विभिन्‍न कार्यालयों/स्‍टेशनों पर समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है ।

 

1.6    लखनऊ मंडल पर हिंदी पुस्‍तकालयों की स्थिति

लखनऊ मंडल पर कुल 12 हिंदी पुस्‍तकालय हैं । सभी हिंदी पुस्‍तकालयों/वाचनालयों में फर्नीचर आदि की सुचारू व्‍यवस्‍था है तथा पुस्‍तकों का समुचित रखरखाव हो रहा है । मंडल कार्यालय स्थित हिंदी पुस्तकालय पूर्णकालिक पुस्तकालय है। अन्य पुस्तकालय अंशकालिक हैं। सभी पुस्तकालयों के नाम साहित्यकारों के नाम पर रखे गये हैं।

 

1.7प्रशिक्षण केंद्रों में हिंदी माध्‍यम से प्रशिक्षण

मंडल के सभी प्रशिक्षण केंद्रों में हिंदी माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रशिक्षण सामग्री भी हिंदी में उपलब्‍ध है ।

1.8   कंप्‍यूटरों का द्विभाषीकरण

मंडल के सभी कंप्‍यूटरों को द्विभाषी करके हिंदी में कार्य करने की सुविधा प्रदान करा दी गई है। मंडल के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्‍यकतानुसार समय-समय पर कंप्‍यूटरों पर हिंदी कुंजीयन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

1.9राजभाषा पखवाड़ा-

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर दिनांक राजभाषा पखवाड़ा के दौरान 14.09.2020 से 28.09.2020 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख स्टेशनों के मुख्य स्थलों/प्रवेश द्वारों पर सुंदर बैनर प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर न केवल मंडल कार्यालय में बल्कि मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा कार्यालयों में प्रत्येक दिन कोई न कोई कार्यक्रम रखा गया और इस कार्यक्रम में किसी न किसी वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष की भागीदारी सुनिश्चित की गयी। मंडल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, कर्मचारियों के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी, हिंदी कार्यशाला, निबंध प्रतियोगिता, वाक् प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। कुल 42 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया।

2.0 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) – मंडल कार्यालय नराकास का सदस्य है। नराकास की छमाही बैठक दिनांक 11.11.2020 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई।बैठक में अप्रैल से सितंबर, 2020 के बीच राजभाषा में किए गए कार्यों तथा प्रगति पर चर्चा की गई। नराकास के 72 सदस्य कार्यालयों में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उ.रे. लखनऊ को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकाधिक कार्यशालाएं आयोजित करने तथा ‘सारंग’ पत्रिका के प्रकाशन के लिए मंडल कार्यालय, उ. रे. लखनऊ की प्रशंसा की गई।

2.1 मंडल राजभाषा पत्रिका ‘सारंग’ - मंडल पर राजभाषा पत्रिका ‘सारंग’ का नियमित प्रकाशन होता रहता है।

2.2 समाचार बुलेटिन ‘लखनऊ दर्पण’ - मंडल पर ई-समाचार बुलेटिन ‘लखनऊ दर्पण’ का ई-प्रकाशन किया जाता है।

2.3 काव्यगोष्ठी का आयोजन – दि. 23.09.2020 को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के साथ ही ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दिनकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। काव्य गोष्ठी में सुप्रसिद्ध कवि श्री अभय सिंह ‘निर्भीक’ और श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने वीर रस की कविताएं सुनाईं।

दि. 16.02.2021 को वसंत पंचमी के अवसर पर मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का विषय ‘प्रकृति एवं विद्या’ रखा गया।

 

मंडल स्थित प्रेमचंद हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय 

Source : Northern Railway Last Reviewed : 28-05-2026