सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे नादेड़-दिल्ली सफदरजंग के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 07677/07678 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
07677 नादेड़- दिल्ली सफदरजंग स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 18.02.2023 को नादेड़ से शनिवार सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे दिल्ली सफदरजंग पहूँचेगी | वापसी दिशा में 07678 दिल्ली सफदरजंग - नादेड़ स्पेशल दिनाँक 19.02.2023 को दिल्ली सफदरजंग से रविवार रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 03.30 बजे नादेड़ पहूँचेगी|
वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे पूर्णा , परभणी जंo, जालना, औरंगाबाद, नागरसोल, मनमाड जंo, जलगांव जंo, भुसावल जंo, इटारसी जंo, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई तथा आगरा कैंट स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|