उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति-2
नई दिल्ली
दिनाँक 21.02.2023
हुबली जं०- हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे हुबली जं०- हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 07301/07302 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
07301 हुबली जं०- हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.02.2023 को हुबली से दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 08.20 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी | वापसी दिशा में 07302 हज़रत निज़ामुद्दीन- हुबली जं० स्पेशल दिनाँक 28.02.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से दोपहर 03:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 10.45 बजे हुबली जं० पहूँचेगी|
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गडग जं०, कोप्पल, होसपेटे जं०, बल्लारि जं०, गुंतकल जं०, डोन जं०, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, शादनगर, काचीगुड़ा, सिकंदराबाद जं०, लिंगमपल्ली, विकाराबाद जं०, तांड़ूर, सेडम, वाडी, कलबुरगि, सोलापुर जं०, मनमाड जं०, भुसावल जं०, खंडवा, इटारसी जं०, रानी कमलापति (भोपाल), बीना जं०, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) तथा आगरा कैंट स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|