नई दिल्ली
दिनाँक 23 .02.2023
आनन्द विहार टर्मिनल-पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे आनन्द विहार टर्मिनल-पटना केबीच गति शक्ति ए॰ सी स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 02250/02249 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
02250 आनन्द विहार टर्मिनल-पटना गति शक्ति ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 04.03.2023 को आनन्द विहार टर्मिनल से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04.40 बजे पटना पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02249 पटना- आनन्द विहार टर्मिनल गति शक्ति ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल दिनाँक 05.03.2023 को पटना से साँय 06:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी|
वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल,प्रयागराज जं०, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा दानापुर स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|