नई दिल्ली
दिनाँक 09.03.2023
आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या ,चंडीगढ़ तथा कामाख्या के लिए चलेगी होली स्पेशल रेलगाडियाँ
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या, तथा चंडीगढ़-कामाख्या के बीच स्पेशल रेलगाडियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
04076 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल एक फेरा
04076 आनंद विहार टर्मिनल- कामाख्या स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 10.03.23 को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 10.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन साँय 05.20 बजे कामाख्या पहूँचेगी |
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं० , पं. दीनदयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, बरौनी जं०, कटिहार जं०, किशनगंज , सिलीगुड़ी जं०, अलीपुर द्वार, तथा न्यू बंगाईगाँव स्टेशनो पर रुकेगी |
04546 चंडीगढ़-कामाख्या स्पेशल एक फेरा
04546 चंडीगढ़ - कामाख्या स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.03.23 को चंडीगढ़ से साँय 06.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन साँय 05.20 बजे कामाख्या पहूँचेगी |
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे अमब्ला कैंट, पानीपत, दिल्ली , कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं० , पं. दीनदयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, बरौनी जं०, कटिहार जं०, किशनगंज , सिलीगुड़ी जं०, अलीपुर द्वार, तथा न्यू बंगाईगाँव स्टेशनो पर रुकेगी |
------