नई दिल्ली
दिनाँक 09.03.2023
वास्को-डी-गामा- हज़रत निज़ामुद्दीन तथा अहमदाबाद-गुवाहाटी के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ियाँ
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने वास्को- डी-गामा- हज़रत निज़ामुद्दीन तथा अहमदाबाद-गुवाहाटी के बीच स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
07307/07308 वास्को-डी-गामा- हज़रत निज़ामुद्दीन-वास्को-डी-गामा स्पेशल (कुल 02 फेरे)
07307 वास्को-डी-गामा-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.03.23 को वास्को-द-गामा से साँय 06.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन पूर्वाह्न 11.20 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी | वापसी दिशा में 07308 हज़रत निज़ामुद्दीन-वास्को-डी-गामा स्पेशल दिनाँक 14.03.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से दोपहर 03:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 08.05 बजे वास्को-डी-गामा पहूँचेगी|
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मडगांव, संवोर्देम चर्च, कुलेम, कैसल रॉक,लोंडा जं०, बेलगावी,मिराज जं०, सतारा, पुणे जं०,लोनावला, कल्याण जं०, वसई रोड, वापी, सूरत , वडोदरा जं०, रतलाम जं०, कोटा जं०,सवाई माधोपुर,गंगापुर सिटी तथा मथुरा जं० स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
09467 अहमदाबाद-गुवाहाटी स्पेशल एक फेरा
09467 अहमदाबाद-गुवाहाटी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.03.23 को अहमदाबाद से रविवार को साँय 04.35 बजे प्रस्थान कर मंगलवार रात्रि 11.00 बजे गुवाहाटी पहूँचेगी | वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे नदियाद जं०, छायापुरी, रतलाम जं०, भवानी मंडी, कोटा जं०, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जं०, आगरा फोर्ट , टूंडला जं०, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ , अयोध्या कैंट , वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना जं०, न्यू बरौनी जं०, खगड़िया जं०, नवगछिया, कटिहार जं०, बारसोई जं० किशनगंज , न्यू जलपाईगुड़ी जं०,न्यू कोचबिहार जं०, न्यू अलीपुरद्वार , न्यू बंगाईगाँव तथा रंगिया जं० स्टेशनो पर रुकेगी |
------