नई दिल्ली
दिनांक 23.08.2023
12057/12058 नई दिल्ली – ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस का
दौलतपुर चौक से /तक यात्रा विस्तार
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12057/12058 नई दिल्ली–ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस को दिनाँक 25.08.2023 से दौलतपुर चौक से/तक निम्नानुसार यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है:-
दिनांक 25.08.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12057 नई दिल्ली–ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस अपनी यात्रा दौलतपुर चौक पर समाप्त करेगी। यह रेलगाड़ी ऊना हिमाचल से रात्रि 09.23 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 10.15 बजे दौलतपुर चौक पहुँचेगी। वापसी दिशा में दिनांक 26.08.2023 से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 12058 दौलतपुर चौक–नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी दौलतपुर चौक से तड़के 04.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 05:00 बजे ऊना हिमाचल आगमन कर उसी दिन सुबह 05:05 बजे आगामी यात्रा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी ।
यात्रा विस्तार दिए गए मार्ग पर यह रेलगाड़ी अंब अंदौरा स्टेशन पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।
अन्य ठहराव व समय सारणी यथावत रहेगी ।
-----