नई दिल्ली
दिनाँक 20.09.2023
दरभंगा- दुराई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल रेलगाड़ी (20 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने दरभंगा-दुराई के बीच पूजा स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 05537/05538 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
05537/05538 दरभंगा- दुराई - दरभंगा (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (20 फेरे)
05537 दरभंगा- दुराई पूजा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 07.10.2023. से 09.12.2023 तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर यात्रा के दूसरे दिन रात्रि 10:30 बजे दुराई पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05538 दुराई - दरभंगा पूजा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.10.2023. से 10.12.2023 तक प्रत्येक रविवार को दुराई से रात्रि 11.45 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन सुबह 06.50 बजे दरभंगा पहूँचेगी |
वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे
सीतामढ़ी, बैरागनियां, रक्सौल जं, नरकटियागंज जं, कप्तानगंज जं, गोरखपुर जं, खलीलाबाद,बस्ती
गोंडा जं, सीतापुर जं.,शाहजहांपुर, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी ,मथुरा जं., भरतपुर जं.,बांदीकुई जं, जयपुर जं. ,किशनगढ़, मदार तथा अजमेर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
------