नई दिल्ली
दिनांक 23.10.2023
जम्मू तवी -नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत कलश यात्रा स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू तवी -नई दिल्ली के बीच अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:
● 04046/04045 जम्मू तवी -नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
04046 जम्मू तवी -नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 28.10.2023. को जम्मू तवी से रात्रि 08.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:20 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04045 नई दिल्ली-जम्मू तवी अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 01.11.2023 को नई दिल्ली से सुबह 09॰15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 06॰10 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी| यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे लुधियाना तथा अम्बाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगीl
----