नई दिल्ली
दिनांक 30.10.2023
नई दिल्ली- पटना जं वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा,बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी तथा मुंबई सेंट्रल -काठगोदाम के बीच चलेंगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ (30 फेरे)
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियो के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- पटना जं वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी तथा मुंबई सेंट्रल -काठगोदाम त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
02252/02251 नई दिल्ली- पटना जं-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (06 फेरे)
02252 नई दिल्ली-पटना जं वंदे भारत आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.11.2023, 14.11.2023, एवं 16.11.2023 को नई दिल्ली से सुबह 07.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 07:00 बजे पटना जं पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02251 पटना जं-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023, 15.11.2023, एवं 17.11.2023 को पटना जं से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 07:00 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, तथा आरा जं. स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
09523/09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)
09523 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 31.10.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को ओखा से पूर्वाह्न 10.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 01.11.2023 से 29.11.2023 तक प्रत्येक बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 01.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.50 बजे ओखा पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे द्वारका , खंभालिया , जामनगर , हापा, राजकोट जं॰ सुरेन्द्रनगर , वीरमगाम जं॰ , महेसाना, उंझा , सिद्धपुर , पालनपुर जं॰, आबु रोड़, फालना , मरवार जं॰ ब्यावर, अजमेर , किशनगढ़ , जयपुर , गांधीनगर जयपुर , दौसा, बांदीकुई, अलवर तथा रेवाड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
09097/09098 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (06 फेरे)
09097 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023 से 26.11.2023 तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात्रि 09.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 08.35 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09098 जम्मू तवी- बांद्रा टर्मिनस ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 14.11.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को जम्मू तवी से रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन पूर्वाहन 10.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहूँचेगी | वानानुकूलित, श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली ,वापी , वलसाड , सूरत , वड़ोदरा ,रतलाम , कोटा , सवाई माधोपुर , गंगापुर सिटी , भरतपुर जं॰, मथुरा जं॰, दिल्ली सफदरगंज, अम्बाला कैंट , सानेहवाल , लुधियाना , जलंधर कैंट तथा पठानकोट स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
09075/09076 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)
09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023 से 29.11.2023 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेंट्रल से पूर्वाहन 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दोपहर 02.30 बजे काठगोदाम पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09075 काठगोदाम - मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023 से 30.11.2023 तक प्रत्येक वीरवार को काठगोदाम से साँय 05.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.55 बजे मुम्बई सेंट्रल पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली ,वापी, वलसाड , सूरत , वड़ोदरा ,रतलाम , कोटा, गंगापुर सिटी , हिंडौन सिटी, भरतपुर जं॰, अछनेरा, मथुरा जं॰, हाथरस सिटी, कासगंज , बदौन , बरेली जं॰ , बरेली सिटी॰ , इज़्ज़तनगर जं ॰, बहेरी , किछा , लालकुआं तथा हल्द्वानी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
------