सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 04048/04047 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार स्पेशल रेलगाड़ी को पूर्णियाँ जं॰ तक/से यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है:-
04048 आनन्द विहार टर्मिनल– पूर्णियाँ जं॰ अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023, 11.11.2023, 14.11.2023 एवं 17.11.2023 को आनन्द विहार टर्मिनल से साँय 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 04:05 बजे पूर्णियाँ जं॰ पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04047 पूर्णियाँ जं॰ -आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023, 12.11.2023,15.11.2023 एवं 18.11.2023 को पूर्णियाँ जं॰ से साँय 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04॰55 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं., पाटलिपुत्र ,हाजीपुर , बरौनी , बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, तथा कटिहार स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|