सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
03435/03436 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल- मालदा टाउन स्पेशल रेलगाड़ी (04फेरे)
03435 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 20.11.2023 और 27.11.2023 को मालदा टाउन से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.11.2023 और 28.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से साँय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11॰30 बजे मालदा टाउन पहूँचेगी |
वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे न्यू फरक्का, बड़हरवा जं॰, साहिबगंज जं॰, पीरपैंती, काहलगाँव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर जं॰, अभयपुर, किउल जं॰,मोकामा ,बख्तियारपुर , पटना जं॰, आरा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं॰, प्रयागराज जं. तथा गोविंदपुरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|