सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने दिल्ली जं॰- जयनगर तथा नई दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
04006/04005 दिल्ली जं॰-जयनगर–-दिल्ली जं आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (06फेरे)
04006 दिल्ली जं॰-जयनगर आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023, 12.11.2023, एवं 15.11.2023 को दिल्ली जं से रात्रि 11.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11:45 बजे जयनगर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04005 जयनगर- दिल्ली जं आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.11.2023, 14.11.2023, एवं 17.11.2023 को जयनगर से तड़के 01.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 01॰00 बजे दिल्ली जं॰पहूँचेगी | शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ ,गोंडा, बस्ती गोरखपुर जं॰, छपरा, हाजीपुर जं॰, मुजफ्फरपुर जं॰, समस्तीपुर जं॰, दरभंगा जं॰ तथा मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
04004/04003 नई दिल्ली–सीतामढ़ी-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (06फेरे)
04004 नई दिल्ली–सीतामढ़ी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.11.2023, 14.11.2023 एवं 17.11.2023 को नई दिल्ली से मध्यरात्रि 00.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:30 बजे सीतामढ़ी पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023, 15.11.2023, एवं 18.11.2023 को सीतामढ़ी से तड़के 02.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 01॰30 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा जं॰, बस्ती, गोरखपुर जं॰, नरकटियागंज तथा रक्सौल स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|