सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- दरभंगा, गोरखपुर-दिल्ली,छपरा-आनंद विहार टर्मिनल तथा प्रयागराज- आनंद विहार टर्मिनल के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
04490/04489 नई दिल्ली- दरभंगा- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (08फेरे)
04490 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023,11.11.2023, 15.11.2023, एवं 18.11.2023 को नई दिल्ली से साँय 07.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04:45 बजे दरभंगा पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04489 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023, 12.11.2023, 16.11.2023, एवं 19.11.2023 को दरभंगा से साँय 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04॰40 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर जं॰, नरकटियागंज, रक्सौल तथा सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
05023/05024 गोरखपुर-दिल्ली जं॰ -गोरखपुर स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)
05023 गोरखपुर-दिल्ली जं॰ स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 05.11.2023 से 03.12.2023 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात्रि 08.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली जं॰ पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05024 दिल्ली जं॰-गोरखपुर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 06.11.2023 से 04.12.2023 तक प्रत्येक सोमवार को दिल्ली जं से दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07॰30 बजे गोरखपुर पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं॰, बरेली, मुरादाबाद तथा गाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
05115/05116 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)
05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023 से 29.11.2023 तक प्रत्येक बुधवार को छपरा से साँय 05.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05116 आनंद विहार टर्मिनल- छपरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023 से 30.11.2023 तक प्रत्येक वीरवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 02.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09॰30 बजे छपरा पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सीवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं॰, बरेली तथा मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
04145/04146 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (10 फेरे)
04145 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023, 14.11.2023, 17.11.2023, 21.11.2023 एवं 23.11.2023 को प्रयागराज से रात्रि 09.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04146 आनंद विहार टर्मिनल- प्रयागराज स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 10.11.2023, 15.11.2023, 18.11.2023, 22.11.2023 एवं 24.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वाहन 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08॰00 बजे प्रयागराज पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला तथा अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|