सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली/दिल्ली जं॰/आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा/आरा/बापूधाम मोतिहारी के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
05527/05528 दरभंगा -दिल्ली जं॰ - दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी (06 फेरे)
05527दरभंगा-दिल्ली जं॰ स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.11.2023 से 07.12.2023 तक प्रत्येक वीरवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:30 बजे दिल्ली जं॰पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05528 दिल्ली जं॰ -दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.11.2023 से 08.12.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली जं॰ से दोपहर 03:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03:45 बजे दरभंगा पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे जनकपुर रोड़, सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर जं, बस्ती, गोंडा जं॰, सीतापुर जं॰, मुरादाबाद, तथा गाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
03227/03228 आरा - आनन्द विहार टर्मिनल ॰-आरा स्पेशल रेलगाड़ी (14 फेरे)
03227 आरा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 13.11.2023, 15.11.2023, 18.11.2023, 22.11.2023, 25.11.2023, 29.11.2023 एवं 02.12.2023 को आरा से दोपहर 03.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:15 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 03228 आनन्द विहार टर्मिनल ॰-आरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 14.11.2023, 16.11.2023, 19.11.2023, 23.11.2023, 26.11.2023, 30.11.2023, एवं 03.12.2023 को आनन्द विहार टर्मिनल से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 04॰00 बजे आरा पहूँचेगी| शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बिहिया, डुमराँव, बक्सर, गहमर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं. तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|
04018/04017 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)
04018 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 18.11.2023, 21.11.2023, 24.11.2023 एवं 27.11.2023 को नई दिल्ली से दोपहर 02.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बापूधाम मोतिहारी पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04017 बापूधाम मोतिहारी- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 19.11.2023, 22.11.2023, 25.11.2023 एवं 28.11.2023 को बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 03.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01॰15 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं॰, गोंडा, पनियहवा, नरकटियागंज, बेतिया,तथा सगौली जं॰ स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|