सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियो के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली- पटना जं-तथा दिल्ली जं॰- आजमगढ़ त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
02250/02249 नई दिल्ली-पटना जं-नई दिल्ली आरक्षित राजधानी स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)
02250 नई दिल्ली-पटना जं आरक्षित राजधानी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 19.11.2023 एवं 21.11.2023 को नई दिल्ली से साँय 07.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे पटना पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02249 पटना जं- नई दिल्ली आरक्षित राजधानी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 20.11.2023, एवं 22.11.2023 को पटना जं से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09॰00 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, तथा आरा जं. स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
02246/02247 नई दिल्ली-पटना जं-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)
02246 नई दिल्ली –पटना जं0 आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक, 18.11.2023 और 19.11.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 03.50 बजे पटना जं0 पहुँचेगी । वापसी दिशा में 02247 पटना जं0- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 19.11.2023 और 20.11.2023 को पटना जं0 से सांय 07.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी । इकोनॉमी वातानुकूलित डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेन्ट्रल, प्रयागराज जं0, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं0, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
04038/04037 दिल्ली जं॰- आजमगढ़- दिल्ली जं॰ आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
04038 दिल्ली जं- आजमगढ़ आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.11.2023 को दिल्ली जं से साँय 07.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11:20 बजे आजमगढ़ पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04037 आजमगढ़-दिल्ली जं आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023 को आजमगढ़ से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 04॰50 बजे दिल्ली जं पहूँचेगी | वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी तथा शाहगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |