सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली के बीच त्यौहार स्पेशल 02262/02261 रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
02262/02261 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰-नई दिल्ली आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
02262 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰ आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.11.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 07:45 बजे दरभंगा जं॰ पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02261 दरभंगा जं॰- नई दिल्ली आरक्षित ए॰सी॰ सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 18.11.2023 को दरभंगा जं॰ से रात्रि 10:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06:15 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गोविंदपुरी, प्रयागराज जं॰, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं॰ बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्र जं॰, हाजीपुर , मुजफ्फरपुर जं॰ तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|