सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा जं॰/सहरसा जं॰के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
04436 नई दिल्ली-दरभंगा जं स्पेशल रेलगाड़ी (01 फेरा)
04436 नई दिल्ली-दरभंगा जं॰ अनारक्षित रेलगाड़ी दिनाँक 17.11.2023 को नई दिल्ली से साँय 18.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 19:00 बजे दरभंगा जं॰ पहुंचेगी | शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे दिल्ली जं॰, गोविंदपुरी, प्रयागराज जं॰, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं॰ बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्र जं॰, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जं॰ तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर मे रुकेगी|
02264/02263 नई दिल्ली-सहरसा जं॰ -नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)
02264 नई दिल्ली- सहरसा जं॰ आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 17.11.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 19:30 बजे सहरसा जं॰ पहुंचेगी | वापसी दिशा में 02263 सहरसा जं॰- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 18.11.2023 को सहरसा जं॰ से रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 21:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे दिल्ली जं॰, गाज़ियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज जं॰, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं॰ बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जं॰, मोकामा जं॰, न्यू बरौनी जं॰, बेगूसराय, तथा मानसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|