सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगमी त्यौहार के मद्देनजर रेलयात्रियो के सुविधाजनक आगमन तथा भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी हेतु रेलवे ने गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनल/छपरा तथा छपरा काचेरी-अमृतसर के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियाँ निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-
05073/05074 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)
05073 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.11.2023, और 24.11.2023 को गोरखपुर से रात्रि 08.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05074 आनंद विहार टर्मिनल- गोरखपुर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 22.11.2023 और 25.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 14.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे गोरखपुर पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल जं., सीतापुर जं., बरेली, मुरादाबाद तथा गाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
05075/05076 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल- छपरा स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)
05075 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 20.11.2023, और 23.11.2023 को छपरा से साँय 17.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 02:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05076 आनन्द विहार टर्मिनल- छपरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.11.2023 और 24.11.2023 को आनन्द विहार टर्मिनल से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09॰30 बजे छपरा पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सीवान जं॰, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल जं., सीतापुर जं., बरेली जं. तथा मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
05041/05042 छपरा काचेरी-अमृतसर- छपरा काचेरी स्पेशल रेलगाड़ी (04 फेरे)
05041 छपरा काचेरी-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 21.11.2023 और 25.11.2023 को छपरा काचेरी से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 04:30 बजे अमृतसर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05042 अमृतसर- छपरा काचेरी स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 22.11.2023 और 26.11.2023 को अमृतसर से साँय 05.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10॰00 बजे छपरा काचेरी पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मसराख, दिघवा दुबौली, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जं., मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|