15014/15013 KATHGODAM-DELHI SARAI ROHILLAEXPRESS EXTENDED UPTO BHAGAT KI KOTHI
For the convenience of the rail passengers, Railways have extended the run of 15014/15013 Kathgodam- Delhi Sarai Rohilla - Kathgodam Express to & from Bhagat Ki Kothi as per the following programme:
The 15014 Kathgodam- Delhi Sarai Rohilla Express train, arriving Delhi Sarai Rohilla at 04.56 a.m., will depart at 04.58 a.m. to arrive at Bhagat Ki Kothi station at 06.20 p.m. with immediate effect. In the return direction, the 15013 Delhi Sarai Rohilla - Kathgodam Express train will depart from Bhagat Ki Kothi station at 06.30 a.m. to reach Delhi Sarai Rohilla at 08.37 p.m. from 15.01.2013.
The 15014/15013 Kathgodam- Bhagat Ki Kothi - Kathgodam Express will stop at Delhi Cantt., Gurgaon, Pataudi Road, Rewari, Alwar, Dausa, Gandhi Nagar Jaipur, Jaipur, Kishangarh, Ajmer, Marwar Jn. & Pali Marwar stations enroute on the extended portion in both the directions.
15014/15013 काठगोदाम-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को
भगत की कोठी तक यात्रा विस्तार
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 15014/15013 काठगोदाम-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को निम्नानुसार भगत की कोठी तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय किया है :-
15014 काठगोदाम-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस प्रात: 04.56 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने के बाद प्रात: 04.58 बजे वहां से प्रस्थान करके उसी दिन सायं 06.20 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी । वापसी दिशा में 15013 भगत की कोठी-काठगोदाम एक्सप्रेस प्रात: 06.30 बजे भगत की कोठी से प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 08.37 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी । यह यात्रा विस्तार काठगोदाम से तत्काल प्रभाव से तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 15/01/2013 से होगा ।
विस्तार दिए गए मार्ग पर यह रेलगाड़ी दिल्ली छावनी, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़ और पालीमारवाड़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
माननीय रेलमंत्री ने चण्डीगढ़-नई दिल्ली के बीच एक नई शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का शुभारम्भ किया
माननीय रेलमंत्री, श्री पवन कुमार बंसल ने आज चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक नई शताब्दी रेलगाड़ी 12046/12045 नॉन स्टाप को झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर माननीय महापौर, चंड़ीगढ़, श्री सुभाष चावला जी, रेलवे बोर्ड के सदस्य यांत्रिक,श्री केशव चन्द्रा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री वी0 के0 गुप्ता, मंख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री अश्विनीलोहानी, मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेल सुरक्षा बल, श्री हरानंद, अम्बाला के मंडल रेल प्रबन्धक, श्री पी0 के0 सांघी जी, वरिष्ठ रेल अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे ।
12046/12045 चण्डीगढ़-नई दिल्ली- चण्डीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस नॉन स्टॉपरेलगाड़ी चण्डीगढ़ से रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छ: दिन चलेगी । एक एग्जीक्यूटीव वातानुकूलित कुर्सीयान और नौ वातानुकूलित कुर्सीयान के डिब्बों वाली 12046 चण्डीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस चण्डीगढ़ से पूर्वाह्न 11.40 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 3.00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी । वापसी दिशा में 12045 नई दिल्ली- चण्डीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 7.15 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 10.35 बजे चण्डीगढ़ पहुँचेगी ।
नई दिल्ली और कालका के बीच पहले से ही चल रही दो जोड़ी शताब्दी रेलगाड़ियां, 12005/12006 तथा 12011/12012 चण्डीगढ़ से होकर गुजरती हैं । नई दिल्ली और चण्डीगढ़ के बीच सुविधाजनक समय में अलग से एक नई शताब्दी रेलगाड़ी चलाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी । यह नई शताब्दी रेलगाड़ी यात्रियों की इस दीर्घकालिक मांग को पूरा करेगी । यह रेलगाड़ी अत्याधुनिक तकनीक वाले एलएचबी डिब्बों के साथ चलेगी । इन डिब्बों में परम्परागत डिब्बों से बेहतर यात्री सहूलियतें हैं । इस्पात से बने ये एलएचबी डिब्बे 23.54 मीटर लम्बे, अधिक यात्री क्षमता, तीव्रतम गति सीमा व संरक्षा के नए मानकों से सुसज्जित हैं।
दिल्ली-अम्बाला रेल नेटवर्क, जिसे 1891-93 में विकसित किया गया था, पर चण्डीगढ़ एक महत्वपूर्ण स्टेशन है । यह वर्ष 1987 के बाद अम्बाला मण्डल के क्षेत्राधिकार में आया । हरियाणा और पंजाब राज्यों की राजधानी और केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में चण्डीगढ़ शहर देश के उत्तरी भाग में आर्थिक गतिविधियों का एक बहुत बड़ा केन्द्र है । यहां पंजाब विश्वविद्यालय और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल ऐजुकेशन एंड रिसर्च भी स्थित हैं । यहां इंजीनियरिंग, शिल्पकला, चिकित्सा और प्रबंधन के संस्थान भी हैं जिससे आस-पास के क्षेत्रों में भी तेज़ी से शहरीकरण बढ़ा है ।
चण्डीगढ़-नई दिल्ली के बीच इस शताब्दी रेलगाड़ी के शुभारम्भ से इन दोनों शहरों के बीच न केवल यात्रा सुविधा और बेहतर होगी बल्कि उत्तर रेलवे की अपने यात्रियों को आरामदायक व अविरामी यात्रा सुविधा दिलाने की प्रतिबद्धता भी पूरी होगी । समारोह में मौजूद स्थानीय नागरिक इस रेल सेवा से बहुत खुश नज़र आये ।
---------------