सिविल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग,सभी प्रकार के भवनों जिसमें स्टेशन की बिल्डिंग भी शामिल है, आवासीय क्वाटर,अस्पताल, शेड, कार्यशाला परिसर, मालगोदाम, जलआपूर्ति तथा सैनिटरी से सम्बंधित सिविल कार्य की संरचना, रेलवे ट्रैक साइडिंग तथा इससे सम्बंधित ढांचे,पुल,ऊपरगामी सड़क पुल तथा अधोगामी सड़क पुल इत्यादि के निर्माण तथा अनुरक्षण के लिए उत्तत्दायी है |
सिविल इंजीनियरिंग (ओपनलाइन ) के अनुरक्षण से सम्बंधित विभाग की अगुवाई प्रमुख मुख्य इंजीनियर करतेहै | प्रमुख मुख्य इंजीनियर की सहायता प्रधान कार्यालय में नियुक्त मुख्य इंजीनियर करते है, इनकी सहायता प्रधान कार्यालय में नियुक्त उप-मुख्य इंजीनियर, अधिशाषी इंजीनियर तथा सहायक अधिशाषी इंजीनियर करते है |
अधिक जानकारी के लिए कृपया इस पते पर संपर्क करें
:- pce@nr.railnet.gov.in